मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गौंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 15-04-2024 11:51 AM
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। सोमवार 15 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पलाश रेसीडेंसी के एमपीटी सदर्न स्पाइसेज रेस्त्रां में पुथांडू और विशू पर्व के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस दो दिवसीय फूड फेस्टिवल में दोपहर 12:30 से रात 10 बजे तक तमिल एवं केरल राज्य के कुजीन अतिथियों और फूड लवर्स को सर्व किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगी। युवा चित्रकार संदीप्ती का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल हिंडौरी जिले में हुआ है। चित्रकला उनके परिवेश और परपराओं में समाहित रही है। उनके चित्रों में प्रकृति और पर्यावरण सहित पशु-पक्षियों तत्र चित्रण प्रमुखता से देखने को मिलता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी भवन वीथी संकुल में अप्रैल माह का प्रादर्श ''''मगरोही'''' एक विवाह स्तंभ प्रादर्श का प्रदर्शन किया जा रहा है। मगरोही गोंड समुदाय में विवाह समारोह के दौरान आंगन में बने मड़वा (विवाह मंडप) के नीचे स्थापित किया जाने वाला एक स्तंभ है। गोड समुदाय मुख्यतः मध्य भारत के गोंडवाना क्षेत्र में निवासरत एक महत्वपूर्ण समुदाय है, जिसकी अपनी एक वृहद् एवं संपन्न सांस्कृतिक परंपरा है। गोंड समुदाय में मगरोही को विवाह का साक्षी माना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2024
भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले के बाद अब जबलपुर की मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में एक…
 02 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को चुनाव होंगे। BJP-कांग्रेस के अलावा कुल 22 कैंडिडेट मैदान में हैं। इन्हीं में से एक हैं अब्दुल ताहिर खान, जो…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वे 5 बार सांसद रह चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी धार, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम चलता रहा है। चौथे और…
 01 May 2024
राऊ के पूर्व पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मनोज सुले ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। राऊ पुलिस के मुताबिक अयोध्यापुरी निवासी सुले ने अपने पुराने घर नयापुरा (राऊ) में…
 01 May 2024
मई के महीने में भोपाल में सबसे तेज गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल में दिन का टेम्प्रेचर 45-46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 8 साल पहले 21 मई…
 01 May 2024
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक निजी बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को…
 30 April 2024
राजधानी भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में बुधवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई बंद रखी…
 29 April 2024
भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जब अफसर मौके पर…
Advt.