'बाप मर्डर भी निपटा लेगा!'... MP में बीजेपी विधायक के बिगड़ैल बेटे का तांडव, थार से 5 को कुचला और चला गया जिम!
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी के विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने करैरा नगर में फिर से गुंडागर्दी की है। पांच लोगों पर थार चढ़ा दी। उन्हें इलाज के लिए भेजने की जगह वह जिम करने चला गया। साथ ही लोगों को यह कहकर हड़का रहा था कि हॉर्न बजा रहे थे, फिर भी सड़क पर बाइक क्यों लहरा रहे थे। हालांकि यह पहली घटना नहीं है कि जब बिगड़ैल दिनेश लोधी ने गुंडागर्दी की है। एमपी में बीजेपी की नई सरकार बनने के 20 दिन बाद ही उसने ग्वालियर में एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी।
बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा देगा
दिनेश लोधी पर सत्ता का नशा इतना चढ़ा हुआ था कि वह पुलिस वालों के सामने कह रहा था कि बाप हमारा विधायक है। वह मर्डर भी निपटा देगा तो तुम लोग घर जाओ। इस पुलिस चुपचाप सरेराह आतंक मचाने वाले दिनेश लोधी की सुनते रही है। यहां तक कि शिवपुरी पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस के कांपे हाथ
शिवपुरी के करैरा नगर में दिनेश लोधी का टेरर इतना है कि पुलिस ने उसके नाम लिखने में भी कांप रही थी। जब मीडिया में खबर चली तो जाकर दिनेश लोधी का नाम एफआईआर में दर्ज हुआ है। मामले ने तूल पकड़ा तो मीडिया से बात करते हुए करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने कहा कि पहले वाली एफआईआर में टेक्निकल गलती थी। मैंने थाने पहुंचकर उसमें सुधार करवाई है। गाड़ी पर नंबर नहीं लिखा था। साथ ही थार गाड़ी पर जो लिखा है, उसका भी एफआईआर दर्ज है।
बिना नंबर के दौड़ रही थी गाड़ी
आमलोग अगर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती है तो पुलिस तुरंत चालान काट देती है। वहीं, बीजेपी विधायक का बिगडै़ल बेटा बिना नंबर की थार गाड़ी दौड़ा रहा था। उस पर शान से विधायक प्रीतम लोधी स्टीकर लगा हुआ था। मगर शिवपुरी की पुलिस आंख पर पट्टी बांध रखी थी। किसी की हिम्मत नहीं थी कि विधायक के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई करे।
पांच लोगों पर चढ़ाई थार
दिनेश लोधी ने करैरा बाजार में पांच लोगों पर थार चढ़ाई। सभी लोगों को चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज करवाया गया है। पीड़ितों ने विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर करवाई है। विधायक पुत्र से लोगों ने पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं था क्या कि चढ़ा दिए। उसने कहा कि ब्रेक है। सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं... तो लहरा काहे रहा था। वह सड़क पर पीड़ितों को धमकाता दिख रहा है।
किसकी सह पर करता है ऐसा
वहीं, सार्वजनिक रूप से जब विवाद होता है तो विधायक अपने बेटे से पल्ला झाड़ते दिखते हैं। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि बार-बार ऐसी हिमाकत दिनेश लोधी किसकी शह पर करता है।
दिनेश लोधी जा चुका है जेल
गाड़ियों से वह पहले भी रौब झाड़ चुका है। 2024 में ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में वह स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की थी। फरियादी रविंद्र यादव की शिकायत पर दिनेश लोधी की गिरफ्तारी हुई थी और वह जेल गया था।
प्रीतम खुद भी कह चुके हैं अवारा
वहीं, प्रीतम लोधी खुद भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे को अवारा बता चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में एक पोस्ट किया था। उसमें लिखा था कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा हो चुका है, वह नशे का आदी है। उससे कोई लेनदेन करता है तो खुद ही इसका जिम्मेदार होगा। तब बेटे ने भी लिखा था कि मैं अपने पिता से परेशान हूं, वह मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।

मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा