खान सर बनाम अंजना ओम कश्यप! 'दो कौड़ी' वाले बयान पर मचा बवाल, क्या NEET पेपर लीक से ध्यान भटकाने की है साजिश?
नई दिल्ली/पटना।
देश में NEET और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को लेकर मचे हाहाकार के बीच, अब एक नया 'महासंग्राम' छिड़ गया है। यह जंग किसी राजनीतिक दल के बीच नहीं, बल्कि देश के सबसे चहेते शिक्षक खान सर और आज तक की कद्दावर एंकर अंजना ओम कश्यप के बीच आमने-सामने शुरू हो चुकी है। अंजना ओम कश्यप द्वारा YouTube पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को 'दो कौड़ी का' और 'कोचिंग माफिया' कहे जाने पर खान सर ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है, जैसा डिजिटल जगत में पहले कभी नहीं देखा गया। खान सर ने सीधे नाम लेकर एंकर को 'धोया' ही नहीं, बल्कि उनकी पत्रकारिता और नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अंजना तुम बेवकूफी करती हो...
अंजना ओम कश्यप के बयान से भड़के खान सर ने एक 8 मिनट का वीडियो जारी कर मर्यादा की सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। खान सर ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि मेहनत और पसीने की कमाई में यह कॉन्फिडेंस होता है कि हम नाम लेकर कह रहे हैं—अंजना तुम बेवकूफी करती हो। दलाली की कमाई में यह दम नहीं होता। जब ऐसे पत्रकार घर जाते होंगे, तो घरवाले पूछते होंगे कि खाना खाएंगी या आज भी तलवे चाट के आई हैं? खान सर यहीं नहीं रुके, उन्होंने एंकर को सीधे चैलेंज देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो किसी टीचर का नाम लेकर दिखाएं। उन्होंने एंकर के बच्चे के दिल्ली के महंगे स्कूल में पढ़ने और ₹1 में मिली करोड़ों की जमीन का मुद्दा उठाकर व्यक्तिगत हमला भी किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि जब देश में 89 बार पेपर लीक हो चुके हैं और 1 करोड़ 75 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर है, तब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगने के बजाय मुख्यधारा का मीडिया ध्यान भटकाने में लगा है। खान सर ने साफ कहा कि अंजना खुद पर सारी गालियां इसलिए ले रही हैं ताकि जनता का ध्यान 'नीट पेपर लीक' के मुख्य मुद्दे से हटकर 'अंजना बनाम यूट्यूबर्स' पर चला जाए। इस विवाद में तब एक खौफनाक मोड़ आ गया, जब इस वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद पटना में खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर फायरिंग (गोलीबारी) की खबर आई। इस हमले के बाद खान सर ने अपने संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। अब यह तफ्तीश का विषय है कि यह हमला कोचिंग की आपसी रंजिश है या फिर इस बड़े विवाद का कोई साइड इफेक्ट।
मैं रुकने वाली नहीं हूँ...
दूसरी तरफ, आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप भी झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने रात के शो में साफ कह दिया कि कोचिंग माफिया के खिलाफ मैं बोलती रहूंगी। मेरे पुराने वीडियो निकालकर चलाए जा रहे हैं, लेकिन जो चाहो मेरा कर लो, मैं रुकने वाली नहीं हूँ। अंजना ने यह भी दलील दी कि वो अच्छे शिक्षकों का सम्मान करती हैं, लेकिन जो शिक्षक व्यूज और पैसों के लिए अनाप-शनाप बातें करते हैं, वे शिक्षा को धंधा बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस समय 'चाणक्य और धनानंद' के किस्से शेयर किए जा रहे हैं। खान सर ने चेतावनी दी है कि शिक्षक के गोद में निर्माण और विनाश दोनों खेलते हैं। वर्ल्ड प्रेस Freedom इंडेक्स में भारत की 157वीं रैंकिंग का हवाला देकर अब लोग टीवी मीडिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल पलड़ा खान सर का भारी दिख रहा है क्योंकि छात्र उनके समर्थन में लामबंद हो रहे हैं।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ