मऊगंज पुलिस का 'जादू' या बड़ा भ्रष्टाचार? कस्टडी से गायब हुआ 2 लाख का डीजल, साहब बोले— 'उड़ गया तेल'!
मऊगंज।
मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस की कस्टडी से 2000 लीटर डीजल गायब हो गया है। वहीं, पुलिस की थ्योरी है कि बंद टैंकर से तेल उड़ गया है। यह कहानी अपने आप में हैरान करने वाली है।
ये है मामला
पूरा मामला मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी का है। साल 2022 में पुलिस ने मऊगंज निवासी सुमित कुमार गुप्ता की पिकअप गाड़ी को 2000 लीटर डीजल के साथ जप्त किया था। अवैध परिवहन का आरोप लगा था। इसके बाद मामला कलेक्टर कोर्ट पहुंचा। पीड़ित सुमित ने हार नहीं मानी, कानूनी लड़ाई लड़ी। कोर्ट के आदेश पर सुमित ने 1,81,630 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना सरकारी खजाने में जमा किया। उसे उम्मीद थी कि जुर्माना भरने के बाद उसे उसकी गाड़ी और डीजल वापस मिल जाएगा।
टैंकर में एक बूंद तेल नहीं
लेकिन जैसे ही सुमित चौकी पहुंचा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। टैंकर का ताला बंद था, लेकिन अंदर डीजल की एक बूंद तक नहीं थी। जब सुमित ने थाने में गुहार लगाई, तो उसे जो जवाब मिला वो हैरान करने वाला था। साहबों ने कह दिया ' डीजल उड़ गया '। अब सवाल यह है कि कड़े पहरे और बंद ताले के बीच 2000 लीटर डीजल कैसे उड़ सकता है? क्या इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया?
पीड़ित को साढ़े तीन लाख रुपए की चपत
वहीं, आज पीड़ित सुमित गुप्ता दोहरी मार झेल रहा है। साढ़े तीन लाख की चपत लग चुकी है और ऊपर से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। सुमित गुप्ता ने कहा कि मैं थाने गया तो टैंकर के अंदर एक बूंद डीजल नहीं था। पीड़ित का कहना है कि हमने जो जुर्माना की राशि जमा की है। उसे लौटाया जाए। गौरतलब है कि फरियादी हैरान है। आखिर 2000 लीटर डीजल टैंक से कैसे उड़ सकता है। फरियादी न्याय के लिए अब दर-दर भटक रहा है। डीजल के साथ-साथ जुर्माने की राशि का भी उसे नुकसान हुआ है।

भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।