इंदौर: पारिवारिक विवाद के बाद एसीपी के पति लापता, सरकारी जीप लेकर राजस्थान पहुंचे; तलाश जारी
इंदौर।
इंदौर के आज़ाद नगर क्षेत्र में रविवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला एसीपी के पति लापता हो गए हैं। वे रात में सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए। जब महिला अधिकारी को चिंता हुई तो उन्होंने आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। अफसरों ने उनकी लोकेशन ट्रेस की है। राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में लोकेशन मिलने के बाद वहां की पुलिस की मदद ली जा रही है। महिला एसीपी का बंगला पीटीसी इलाके में है। रविवार रात उनके और उनके पति के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति कहीं चले गए। देर तक घर नहीं लौटने पर पत्नी को चिंता हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। नाराज़ पति घर से निकलते समय चाबी लेकर सरकारी जीप से चले गए। महिला एसीपी ने आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कर पति की तलाश के लिए पुलिस की मदद मांगी।
महिला एसीपी खुद तलाश में निकलीं
शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के एक ग्रामीण क्षेत्र में मिली। इसके बाद एक टीम वहां के लिए रवाना की गई। महिला एसीपी खुद भी उस टीम का हिस्सा बनीं और अपने पति की तलाश में पहुंचीं, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।पति अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गए हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है।

सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा