इंदौर।
मध्य प्रदेश समेत सात राज्यों के भाजपा नेताओं के कार-मोबाइल बैन किए जाने की खबर सामने आई है। दरअसल, कल यानी बुधवार को इंदौर में प्रशिक्षण वर्ग होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के बीजेपी नेता पहुंच रहे है। वहीं, इस प्रशिक्षण वर्ग में अतिथि के लिए कार-मोबाइल बैन किया है। नेता बग्घी में सवार होकर आयोजन स्थल पर जाएंगे।  जानकारी के अनुसार, कल यानी 22 अप्रैल को इंदौर में प्रशिक्षण वर्ग होने जा रहा है। डेली कॉलेज में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के मंगवार सुबह से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर हवेली, नवी मुंबई और अंडमान निकोबार के भाजपा नेता पहुंच रहे है। इन वक्ताओं को इंदौर में तैयार किया जाएगा।  इस वर्ग में कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनमें अतिथि की कार और मोबाइल दोनों ही बाहर रखे जाएंगे। मंत्रियों के गार्ड को भी बाहर ही रहना होगा। उन्हें बग्घी में बैठाकर आयोजन स्थल पर छोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में इंदौर के कई नेता भी शामिल होंगे। इनमें कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे, सुमित मिश्रा, डॉ. दिव्या गुप्ता और आलोक दुबे प्रमुख हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और गौरव रणदिवे का भी एक-एक सत्र हो सकता है, जिसमें वे प्रशिक्षण देंगे। भाजपा ने नेताओं के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर तीन और एयरपोर्ट पर एक काउंटर लगाया है। वहां कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। मेहमानों के ठहरने के लिए 8 जगहों पर व्यवस्था की गई है, जिनमें सोलारिस, सिल्वर वाटिका, किंग्स पार्क, गोल्डन ट्रीट, विट्ठल रुक्मिणी (सियागंज के सामने), रेजीडेंसी, प्रेसीडेंट पार्क और डेली कॉलेज गेस्ट हाउस शामिल हैं।