स्वागत समारोह में हादसा, विधायक मनोज चौधरी की मौजूदगी में भरभराकर गिरा भाजपा का मंच
देवास।
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने से कई लोग नीचे गिर पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अचानक मंच गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक मनोज चौधरी समेत सभी नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उदयनिधि के सनातन विरोधी बयान पर घमासान, सीएम विजय की चुप्पी पर सवाल
हिमाचल में बुजुर्गों की पेंशन पर डाका, अपात्रों ने हड़पी करोड़ों की राशि
HPCL ने किया शानदार Q4 प्रदर्शन, ऐतिहासिक डिविडेंड के साथ शेयर 5% बढ़े
"डीएम साहब, ये अपमान हमेशा याद रखूंगा": केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर भड़के जीतू पटवारी, छतरपुर कलेक्टर से तीखी बहस
विदेश में सख्ती: सिंगापुर में आम को लेकर भारी आर्थिक दंड का प्रावधान
अफगान-पाक सीमा पर तनाव: पाक सेना की कार्रवाई में 372 की मौत, सैकड़ों घायल