दतिया में कांग्रेस को लगा अब तक का सबसे बड़ा 'करंट'! एक साथ 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, भाजपा की ताकत दोगुनी
दतिया।
दतिया जिले की राजनीति में उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जिले में हुए इस बड़े सियासी घटनाक्रम ने न सिर्फ कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि स्थानीय राजनीति में समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना आने वाले दिनों में चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा सकता है।
500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा
कांग्रेस के प्रमुख युवा नेता राजबहादुर के नेतृत्व में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कार्य करने के तरीके, क्षेत्र में उनके विकास कार्यों की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि वे डॉ. नरोत्तम मिश्रा से बेहद प्रभावित है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि दतिया के विकास और अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, भाजपा पार्टी में शामिल होते ही युवा नेता राजबहादुर ने दतिया से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर तीखा हमला बोला। युवा नेता राजबहादुर ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया और उन पर झूठे केस दर्ज करवाए। जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। यहां एक और भाजपा अपनी पार्टी को और मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व स्थानीय नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। जोकि पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। ऐसे में कांग्रेस को नए सिरे से कार्यकर्ताओं की खोज करनी होगी।

कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
इबोला को लेकर बढ़ी चिंता, दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्थ जांच के आदेश
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया दोस्ती ने दिया दर्दनाक अंजाम
पति ने तवे से की पत्नी की निर्मम हत्या, थाने पहुंचकर बोला- जनानी मार दी
राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- देशहित से बड़ा कुछ नहीं