"बालक बुद्धि" वाला पोस्ट और BJP का 'एक्शन': अपनों पर ही निशाना साधने वाले घाड़गे को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन की मोहलत
भोपाल/गुना।
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद की गई है, जिसमें बिना नाम लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिला भाजपा अध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि पार्टी प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और विरोधाभासी बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए गंभीरता से लिया है। दरअसल कृष्णा घाड़गे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में “बालक बुद्धि नेता” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी गुना के पूर्व सांसद के.पी. यादव की ओर संकेत करते हुए की गई थी, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई और मामला पार्टी संगठन तक पहुंच गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा संगठन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सोशल मीडिया पर पार्टी छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

‘जुगाड़’ की चाल फेल, बिहार के एक जिले में खेल के कारण NEET परीक्षा रद्द
NIFT छात्रा ने दी जान, आखिरी बातचीत में कहा – ‘अब मुझे कॉल मत करना’
पीएम मोदी का 6 दिन का विदेशी दौरा: यूएई से यूरोप तक कई अहम मुलाकातें
पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में फडणवीस, मंत्रियों की हवाई यात्रा पर रोक
UPL शेयर इंट्राडे लो पर, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों के लिए रणनीति