"किसानों के साथ धोखा, BJP नेताओं पर कृपा": जीतू पटवारी का आरोप— बिना स्लॉट बुकिंग के खरीदे गए भाजपाई नेताओं के लाखों के गेहूं
भोपाल।
इन दिनों सरकार द्वारा गेहुं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उपार्जन केन्द्र पर कई अनिमिताओ के चलते प्रदेश का किसान गेहूं खरीदी नहीं होने से परेशान हो रहा है। कई किसानों की स्लॉट बुक नहीं हो रही है। जबकि कुछ किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं, गेहूं बेचने वाले किसानों को उनके हक के पैसे के लिए दफ़्तरों में भटकाया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रदेश के किसानों की परेशानी पर आवाज उठाई। जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि एमपी में बिना स्लॉट बुकिंग के बीजेपी नेताओं के गेहूं खरीद रहे है। जबकि आम किसान को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बिना स्लॉट बुकिंग के खरीदे भाजपा नेताओं के 84 लाख रुपए के 3200 क्विंटल गेहूं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि आम किसान जहां स्लॉट बुक न होने के कारण 2700 रुपए का गेहूं 2000 से 2100 रुपए में बेचने को मजबूर है, वहीं भाजपा नेताओं के 84 लाख रुपए के 3200 क्विंटल गेहूं बिना स्लॉट बुकिंग के खरीदे जा रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ यह अन्याय है। कहा कि किसान अपना गेहूं बेचने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होकर परेशान हो रहा है। जोकि बेहद निंदनीय है।

बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी